हांगकांग, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के साथ काम करना कनाडा की गायिका नेटली डी लुसिओ के लिए सीखने जैसा अनुभव था।
हांगकांग, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के साथ काम करना कनाडा की गायिका नेटली डी लुसिओ के लिए सीखने जैसा अनुभव था।
उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘मुहम्मद : द मैसेंजर ऑफ गॉड’ के लिए रहमान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। सुसिओ ने इस फिल्म में एक अरबी गीत गाया है।
नेटली ने इससे पहले रहमान के साथ एस.शंकर की फिल्म ‘आई’ में काम किया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “यह मेरे लिए एक बार में जीवन भर का अनुभव था। जब मैं उनसे पहली बार मिली तो कांप रही थी।”
“मैंने उनकी नई फिल्म ‘मुहम्मद..’ के लिए गाया। यह फिल्म महोत्सव के लिए गई और अभी तक भारत में प्रदर्शित नहीं हुई। यह बड़े बजट की ईरानी फिल्म है और मेरा अरबी गीत है, इसलिए उन्होंने मेरी बहुत मदद की।”
नेटली ने यह भी बताया कि रहमान ने उच्चारण करने में भी मेरी मदद की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत यूट्यूब पर संगीत वीडियो जारी कर की थी।
वह अपनी प्रतिभा का श्रेय ऑनलाइन मंच को देती हैं।
उन्होंने कहा, “आजकल आप अपने कॅरियर को नियंत्रित कर सकते हैं। सोशल मीडिया से कई गायकों को जीवन में आगे बढ़ाने में मदद मिली है। मैं इसके लिए सम्मानित महसूस करती हूं कि मैंने अपना कॅरियर खुद बनाया।”
नेटली ने कहा, “सौभाग्य से यूट्यूब ने मुझे एल्बम बेचने का ऐसा मंच दिया जैसा मैं चाहती थी।” उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के गीतों को भी अपनी आवाज दी है।
जब उनसे पूछा गया कि वह अलग-अलग भाषाओं को जाने बिना गीत कैसे गा पाती हैं, इस पर उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा उच्चारण के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन मैं अपने संगीत से अधिक लोगों की सेवा करना चाहती हूं और इसलिए मैं ऐसा करती हूं।”
नेटली, फॉक्स लाइफ धारावाहिक ‘लाइफ में एक बार’ की शूटिंग के लिए हांगकांग में हैं, जो एक साहसिक और यात्रा पर आधारित शो है।
dharmpath.com dharmpath