पुलिस के अनुसार, संदना के मुड़िया कैला गांव में रहने वाले सरोज नाम की महिला व उसके प्रेमी को सरोज के ससुर ने गोली मार दी।
गोली लगने से सरोज व उसके प्रेमी राकेश की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद से सरोज का ससुर फरार है। सरोज के ससुर को बहू सरोज के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। इसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
dharmpath.com dharmpath