मूर्ति सीरीज की 5 किताबें आईं

howard-universityनई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के सहयोग से मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया नामक प्रकाशन इस शताब्दी में कम से कम 500 उत्कृष्ट किताबें प्रकाशित करेगा। इस प्रकाशन की पहली पांच किताबों का लोकार्पण गुरुवार को नई दिल्ली में की गई। लोकार्पण अमर्त्य सेन, रोहन मूर्ति, नारायना एवं सुधा मूर्ति और सीरीज के जनरल एडिटर शेल्डन पॉलॉक ने किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस शताब्दी में कम से कम 500 किताबें प्रकाशित करना मूर्ति सीरीज का लक्ष्य है। मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया इन लेखों को नई पीढ़ी के सामने पेश करने का प्रयास कर रही है। इनके द्वारा पाठक विश्व साहित्य में भारत के अभूतपूर्व योगदान के विषय में जान सकेंगे।

‘मूर्ति क्लासिकल’ धरोहर बन चुकीं पांच उत्कृष्ट रचनाओं का प्रकाशन इसी महीने किया है। ये किताबें हैं- थेरीगाथा (पहली बौद्ध भिक्षुणी रचित कविताएं), सूफी लिरिक्स, अकबर का इतिहास (खंड-1), मनु की कहानी और सुर ओशन। इन किताबों के प्रकाशन के साथ ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस प्रतिवर्ष भारतीय साहित्य की प्रमुख कृतियों का प्रकाशन करेगी।

इस प्रकाशन के जरिए बांग्ला, हिंदी, कन्नड़, मराठी, पाली, पंजाबी, फारसी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू की किताबें भी पेश की जाएंगी।

मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के रोहन मूर्ति ने कहा, “यह सीरीज अगली पीढ़ी के भारतीयों के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ क्लासिकल साहित्य की उपलब्धता संभव बनाएगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493