मृत विदेशी आतंकवादी हमारा लापता बेटा था : कश्मीर परिवार

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कश्मीर के एक परिवार ने शनिवार को कहा कि गुरुवार को सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकवादियों में से एक उनका बेटा था, जिसे विदेशी आतंकी बताया गया था।

कुपवाड़ा सीमा जिले के लंगेट शहर के निवासी परिवार ने नौ अगस्त को पुलिस थाने में अपने बेटे मुजफ्फर अहमद मीर के लापता होने की रपट दर्ज कराई थी। इसी दिन पड़ोस के बारामूला जिले के रफियाबाद में हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रपट उनके पिता बशीर अहमद मीर ने दायर कराई थी।

परिवार के दावे के बाद शनिवार को लंगेट में इस घटना के विरोध में बंद आहूत किया गया है।

सेना ने शुक्रवार को बताया कि रफियाबाद के दूनीवारी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ मारे गए सभी पांच आतंकवादी विदेशी थे और वे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबद्ध थे।

सेना ने कहा था कि समूह ने हाल ही में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से कश्मीर घाटी में घुसपैठ की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493