मेंज, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल स्टार हेनरिक सेरेनो ने जर्मन लीग क्लब मेंज के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेरेनो ने फ्री ट्रांसफर एजेंट के तौर पर तुर्की के क्लब केसेरिसपोर का साथ छोड़ा है।
सेरेनो के साथ दो साल के करार के साथ मेंज ने अपना डिफेंस मजबूत किया है। 30 साल के सेरेनो को जर्मन लीग का अनुभव है, क्योंकि वह लोन पर आधारितके तहत वह एक साा के लए कोलोन के लिए खेल चुके हैं।
सेरेनो जर्मनी में 25, पुर्तगाल 49 और तुर्की में 41 मैच खेल चुके हैं। वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए दो मैच खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath