मेक्सिको के अंतरिम कोच नियुक्त किए गए फेरेटी

मेक्सिको सिटी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के रिकाडरे फेरेटी को मेक्सिको की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अस्थाई है।

मेक्सिको सिटी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के रिकाडरे फेरेटी को मेक्सिको की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अस्थाई है।

मेक्सिको फुटबाल महासंघ ने कहा कि बीते महीने मिग्वेल हेरारा की बर्खास्तगी के बाद फेरेटी को अगले चार मैचों के लिए अस्थाई तौर पर कोच बनाया गया है।

फेरेटी 2006 में मेक्सिको के नागरिक बने थे। वह चार सितम्बर को त्रिनिदाद एवं टोबैगो, 8 सितम्बर को अर्जेटीना और 10 अक्टूबर को अमेरिका के साथ होने वाले मुकाबलों में टीम का कोच होंगे।

61 साल के फेरेटी अभी टाइगर्स यूएएनएल के कोच हैं और उनकी देखरेख में यह टीम इस साल की शुरुआत में कोपा लेबर्टाडोरेस के फाइनल में पहुंची थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493