पर्यावरण मंत्रालय ने बीजिंग और इसके आसपास के छह प्रांतीय क्षेत्रों को कार्यक्रम के दौरान प्रदूषण मुक्त पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
बीजिंग, तिआनजिन, हेबेई, शांक्सी, आंतरिक मंगोलिया, शानडोंग और हेनान प्रशासन को विभिन्न उद्योगों पर नजर रखने और अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को बंद करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया है। यहां की स्थानीय सरकारों के प्रमुख इस अभियान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वाहनों, विशेषकर ट्रकों के बीजिंग में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी। अत्यधिक प्रदूषण फैलानी वाली कारों को भी यहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मंत्रालय ने हाल ही में 241 कंपनियों, 45 निर्माणाधीन स्थलों और बड़ी संख्या में बार्बक्यू स्टॉलों की जांच कराई है। इसने हेबेई प्रांत के डिंगझू शहर में कुछ कारखानों का दौरा भी गोपनीय तरीके से किया है।
dharmpath.com dharmpath