मेक्सिको सिटी, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको के तटीय राज्य वेराक्रूज में पेट्रोकेमिकल संयंत्र में विस्फोट से 30 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, बुधवार अपराह्न् लगभग 3.30 बजे राज्य की तेल कंपनी पेमेक्स क्लोराडोस 3 में हुआ। प्रशासन ने हवा में रसायनों की मौजूदगी की वजह से लोगों को घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है। इन रसायनों से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
राज्य सरकार ने कहा कि विस्फोट की वजह से गैस और धुएं का बादल सा बन गया है। इसमें फाइबरग्लास और क्लोरोथानोल की मात्रा है।
पुलिस ने पड़ोसी राज्य टाबास्को के साथ वेराक्रूज को जोड़ने वाले संघीय राजमार्ग को बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि 11 मार्च, 1991 को क्लोराडोस 3 संयंत्र में भीषण धमाका हुआ था, जिसमें चार लोगों में मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath