बिहार में बारातियों की बस पलटी, 5 की मौत

नवादा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के सिरदला थानाक्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस पलटने से पांच बारातियों की मौत हो गई। वहीं, अन्य 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सिरदला के थाना प्रभारी रूपनारायण राम ने गुरुवार को बताया कि जोगियामारन गांव के कई लोग हिसुआ स्थित देवी मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार रात एक बस से लौट रहे थे। इसी दौरान सिरदला-खनवां मार्ग पर बड़गांव के पास बस बेकाबू होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि पांच बारातियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान हरि राजवंशी, राजू मांझी, विनोद राजवंशी, पिंटू कुमार और दिनेश के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493