मेक्सिको के स्ट्राइकर वेला चोटिल

मेड्रिड, 3 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब रियल सोसिडाड ने पुष्टि की है कि मेक्सिको के स्ट्राइकर कार्लोस वेला दाएं घुटने में लगी चोट के कारण इस सत्र के बाकी मैचों में क्लब की ओर से नहीं खेल सकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वेला को शनिवार को रियल मेड्रिड के खिलाफ मैच के दौरान जब चोट लगी उस समय खेल खत्म होने में 15 मिनट का समय बाकी था। रियल मेड्रिड ने यह मैच 4-1 से जीता।

मैच के बाद रविवार और फिर सोमवार को वेला के चोट की जांच की गई। जांच के बाद क्लब ने बताया कि वेला की चोट गंभीर है। वेला इस सत्र में अब तक सात गोल दाग चुके हैं।

क्लब के अनुसार वेला की चोट को देखते हुए और विशेषज्ञों से सलाह के बाद उनका ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493