मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने एक बयान में कहा है, “गुजमान की दोबारा गिरफ्तारी के बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।”
गुजमान को शुक्रवार तड़के उसके गृहनगर सिनालोआ के लॉस मॉचिस में एक कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था। जेल से फरार होने के छह महीने बाद गुजमान को दोबारा गिरफ्तार किया गया है।
गुजमान ‘अल केपो’ के नाम से कुख्यात है और अमेरिका में मादक पदार्थो की तस्करी के आधा हिस्से पर उसका नियंत्रण है। वह अमेरिका में कई सारे आरोपों में वांछित है, जिसमें मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath