‘कृष’ ऋतिक को 42वें जन्मदिन पर मिलीं बधाई

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘कृष’ और पापा राकेश रोशन के लाड़ले ऋतिक रोशन रविवार को 42 साल के हो गए। अभिनेता अनिल कपूर, अक्षय कुमार व सुभाष कई सहित अन्य हस्तियों ने जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों व और ज्यादा हिट फिल्में देने की कामना की।

-अनिल कपूर : ‘खेल’ और ‘काला बाजार’ फिल्म में हमारे साथ काम करने से लेकर इंडियन हीरो के रूप में स्वयं को परिभाषित करने तक आपका सफर प्रभावशाली रहा है। हैप्पी बर्थडे ऋतिक।

-सुभाष घई : प्यारे ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई हो। आपके प्यार एवं सुपर पार्टी के लिए शुक्रिया।

-अक्षय कुमार : हैप्पी बर्थडे ऋतिक।

-प्रीति जिंटा : मुंबई में रहने वाले मेरे जिगरी दोस्तों में से एक को जन्मदिन की बधाई हो। मैं अब भी सबसे ज्यादा प्यार आपसे करती हूं।

-फरहान अख्तर : मेरे दोस्त ऋतिक जन्मदिन मुबारक हो। मैं आशा करता हूं, सारे बच्चे आपको अपने हाथों से बनी पूड़ी खिलाएं।

-अभिषेक बच्चन : मेरे दोस्त व भाई को जन्मदिन की बधाई हो। आप जो हैं, वही रहने के लिए आपका शुक्रिया।

-रितेश देशमुख : मेरे यार ऋतिक जन्मदिन मुबारक हो। आपके प्यार, गर्मजोशी व सकारात्मकता के लिए आपका धन्यवाद। खुश रहो।

-अनुपम खेर : सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक को जन्मदिन की बधाई हो। हम भले रोज-रोज न मिलते हों, लेकिन मैं हमेशा आपके सुकून, खुशियों व सफलता की दुआ करता हूं।

-मधुर भंडारकर : ईश्वर आपको प्यार, सफलता व सेहत से नवाजे..हैप्पी बर्थडे।

-विवेक ओबरॉय : मेरे भाई ऋतिक को जन्मदिन की बधाई। पर्दे पर ‘कृष’ और असल जिंदगी में धांसू भाई व जबर्दस्त इंसान।

-ट्विंकल खन्ना : जन्मदिन की बधाई हो ऋतिक। पड़ोस में ‘सुपरहीरो’ का होना अच्छा है। ढेर सारा प्यार।

-दीया मिर्जा : मुझे इस शख्स से प्यार है। मैं इसकी खुशियों की कामना करता हूं।

-सूरज पंचोली : मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाले व्यक्ति को हैप्पी बर्थडे। हैप्पी बर्थडे सर!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493