मेक्सिको में किशोरियों के गर्भवती होने के मामले बढ़ रहे

इस समस्या ने यहां इतना विकराल रूप ले लिया है कि एक विशेषज्ञ ने इसे महामारी तक करार दे दिया है। समाचार पत्र ‘ईआई यूनिवर्सल’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ कार्लोस वेल्टी ने कहा, “यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगा कि मेक्सिको में किशोरियों के गर्भवती होने के मामले ने महामारी का रूप ले लिया है।”

मेक्सिको नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च के विशेषज्ञ ने कहा कि किशोरियों में गर्भधारण की समस्या गरीब ग्रामीण समुदायों से लेकर अमीर शहरी क्षेत्रों तक में फैल रही है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह संभवत: यह है कि मेक्सिको की संस्कृति में मातृत्व को पवित्र माना जाता है और इसे सामाजिक मान्यता भी प्राप्त है।

ईएल यूनिवर्सल की रिपोर्ट में एक गर्भवती किशोरी जोआना के हवाले से बताया गया है कि वह कम उम्र में मां बनने को लेकर बहुत रोमांचित है। बकौल जोआना, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं मां बनने वाली हूं, क्योंकि हर महिला को संतान का सुख नहीं मिलता है।”

जोआना ने कहा कि वह अपनी स्कूल की पढ़ाई जारी रखेंगी और उनकी मां उनके बच्चे का ख्याल रखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493