मेक्सिको में ट्रंप का पुतला फूंका

मेक्सिको सिटी, 27 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी में परंपरागत ईस्टर समारोह में लोगों ने अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर ट्रंप कह चुके हैं कि अमेरिका आने वाले मेक्सिको के आव्रजक, अपराधी होते हैं और नशीले पदार्थो की तस्करी करते हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने गए तो मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाएंगे, ताकि मेक्सिको के लोग अमेरिका न आ सकें।

समाचार एजेंसी एफे द्वारा रविवार को जारी रपट के अनुसार, मेक्सिको सिटी में ‘बर्निग द जुडस’ समारोह के दौरान ट्रंप का तीन मीटर लंबा पुतला फूंका गया। पुतले के जलने के दौरान लोगों ने तालियां बजाईं।

पुतला दहन का यह आयोजन ईस्टर समारोहों का हिस्सा है, जिसमें मेक्सिकोवासी ईसा मसीह को धोखा देने वाले उनके शिष्य जुडस की याद में शैतानी प्रतीकों का पुतला जलाते हैं। वे प्रतीकात्मक रूप से बुरी आत्माओं से बचने के लिए राजनेताओं के पुतले भी फूंकते हैं।

इस साल जिनके पुतले फूंके गए, उनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493