मेक्सिको के अयाकूयान से क्विंटाना रू जा रही बस स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4.30 बजे पलट गई। बस के चालक का इससे नियंत्रण हट गया था, जिस वजह से यह घटना हुई। इस बस में लगभग 50 पर्यटक सवार थे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। वेबसाइट ‘प्रोसेसो’ के मुताबिक, “बस का चालक फरार है। मृतकों में दो महीने का नवजात भी है।
एक अन्य घटना में प्युबेला में एक ट्रक की ट्रैक्टर के साथ टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath