बिहार में रूक-रूककर हो रही बारिश

पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में रविवार से रूक-रूककर हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी है।

बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी में 42 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के करीब सभी हिस्सों में बादल छाए रहने और रूक-रूककर बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 42.30 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 64.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493