स्पाइसर ने गुरुवार को कहा कि ट्रंप इस नए कर का इस्तेमाल अमेरिका तथा मेक्सिको के बीच प्रस्तावित दीवार के निर्माण के वित्तपोषण लिए करना चाहते हैं।
स्पाइसर ने कहा कि इस कदम के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने अगले सप्ताह मंगलवार को वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली बैठक को रद्द कर दिया।
स्पाइसर ने हालांकि इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया कि यह नई कर नीति कैसे काम करेगी।
ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह मेक्सिको के पैसे से देश की दक्षिणी सीमा पर दोनों देशों के बीच दीवार खड़ी करेंगे। ट्रंप ने सीमा पर दोनों देशों के बीच ‘एक बड़ी दीवार’ खड़ी करने के लिए बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
ट्रंप ने बुधवार को एक साक्षात्कार में इस बात को दोहराया कि दीवार का निर्माण फिलहाल वाशिंगटन के वित्तपोषण से होगा, लेकिन बाद में इस दीवार के निर्माण में आई पूरी लागत मेक्सिको को अदा करनी होगी। मेक्सिको की सरकार हालांकि इसे कई बार खारिज कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath