‘मेक इन इंडिया’ वाले मोदी बांटेंगे ‘चाइनीज’ ट्राई साइकिल

cycle-172-1-569ecd3de24de_exlstवाराणसी-‘मेक इन इंडिया- मेड इन इंडिया’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विकलांगों को डीरेका इंटर कालेज मैदान पर चाइनीज ट्राई साइकिल बांटेंगे। इस साइकिल की डिजाइन इंग्लैंड में तैयार हुई है और इसे चीन में बनाया गया है।

22 जनवरी के समारोह के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने ऐसी 85 साइकिलें चीन से आयात की है। इसे लेकर अब पीएम की मेक इन इंडिया की मुहिम पर उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में ही चर्चाओं के दौर और सवाल शुरू हो गए हैं।

डीरेका के मैदान पर 22 जनवरी को 10 हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटकर विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।प्रधानमंत्री के हाथों बंटने वाली ट्राई साइकिल विशेष प्रकार से डिजाइन की गई है। इंग्लैंड की कंपनी मोटीवेशन ने इसका चीन में निर्माण कराया है। इस ट्राई साइकिल को खराब रास्तों पर भी धीमे या तेज अपनी जरूरत के हिसाब से चलाया जा सकता है।

सुविधाजनक होने के साथ ही यह सुरक्षित भी है। इस साइकिल में कुल चार चरण पर ऊंचाई को निर्धारित किया जा सकता है। जिसके चलते छोटे और बड़े कद के व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डीरेका के मैदान पर इस साइकिल के उपकरणों को कसने में जुटे कारीगरों ने बताया कि इसके छोटे पहिये की वजह से धीमी या तेज रफ्तार में भी यह बेहद सुरक्षित है। गुणवत्ता के लिहाज से यह साइकिल अधिक टिकाऊ है। ये साइकिलें तीन रेंज में मंगाई गई हैं। डब्ल्यू एम -3 रफटेरेन 40 पीस, डब्ल्यू एम -3 क्लीपान 5 पीस जबकि डब्ल्यू एम 4 एक्स एक्टिव फोल्डिंग 40 पीस मंगाई गई है।

अमर उजाला से साभार्

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493