मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अपने उत्कृष्ट ब्राइडल और ट्रजो डिजाइन्स के लिए विख्यात राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर नीता लूला ‘मेक इन इंडिया वीक’ में एक विशिष्ट पैठणी संग्रह पेश करेंगी।
फैशन शो 17 फरवरी को मुंबई में ‘महाराष्ट्र टेक्सटाइल्स शो/मेक इन महाराष्ट्र’ समारोह के तहत आयोजित किया जाएगा जो कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का ही हिस्सा है।
लूला ने कहा, “‘मेक इन इंडिया’ अभियान में काफी संभावनाएं हैं।”
लूला पैठणी की विशिष्टता दिखाता अपना खास संग्रह पेश करेंगी जिसमें घेरदार लहंगों से लेकर लंबे कुर्ते, जैकेट, धोती पैंट और सरोंग स्कर्ट भी शामिल हैं।
अपने संग्रह के बारे में बताते हुए लूला ने कहा, “मेरे दिल में हमेशा से महाराष्ट्र की बेहद खास जगह रही है। यह मेरी जिंदगी और कला का खास हिस्सा है। मैं अपने संग्रह के जरिए पैठणी की बारीकी, विस्तार और विशुद्धता दर्शाना चाहती हूं जो महाराष्ट्र की विरासत है।”
लूला ने कहा, “पैठणी में ट्रेपेस्ट्री की प्राचीन तकनीक का प्रयोग किया जाता है जिसमें विभिन्न रंगों के धागों को सोने और चांदी के तारों के साथ बुनकर सिल्क के आकर्षक परिधान बनाए जाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath