लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। गायिका मेघान ट्रेनर किसी के प्रेमपाश में बंधने को बेताब हैं क्योंकि 18 साल की होने के बाद से अब तक वह किसी रिश्ते में नहीं बंधी हैं। अब वह 22 साल की हो चुकी हैं।
ट्रेनर ने वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यू के’ को बताया, “18 साल की होने के बाद से मैं किसी रिश्ते में नहीं बंधी हूं। मैं इसके लिए बेहद उत्सुक हूं। मुझे अभी तक कोई सही लड़का नहीं मिला है। मेरी मां ने कहा, ‘तुम्हें किसी फिल्मस्टार या ऐसे ही रुतबे के व्यक्ति से डेटिंग करनी चाहिए।”‘
मेघान बेसब्री से अपने लिए एक प्रेमी की तलाश कर रही हैं। उनका मानना है कि काफी लोग उनके करियर और प्रसिद्धि के कारण दूर हो जाते हैं।
मेघान ने कहा, “मैंने देखा है कि जिन लड़कों की ओर भी मैं आकर्षित हुई, एक सप्ताह के भीतर ही हमारा संबंध समाप्त हो गया। हम इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते और लोग उन पर ऑनलाइन प्रहार करते।”
मेघान को लगता है कि उन्हें पारंपरिक तरीके से कोई नहीं मिलेगा क्योंकि वह हमेशा सुरक्षाकर्मियों से घिरी रहती हैं।
उन्होंने कहा, “क्लब्स में लड़के मेरे पास नहीं आते क्योंकि मैं अपनी टीम से घिरी रहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath