मेघायल में बस हादसा, 10 की मौत

शिलांग, 26 जनवरी (आईएएनएस)। असम के हैलाकांडी जिले की ओर आ रही एक बस सोमवार देर रात मेघालय में एक पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक जी.एच.पी. राजू ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में घायल हुए 21 लोगों में से चार महिलाएं हैं।

सड़क हादसा मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 150 किलोमीटर दूर पूर्व में ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के तोंगसेन में हुआ।

निजी स्वामित्व वाली यह बस असम के गुवाहाटी से हैलाकांडी जा रही थी। यह सोमवार रात 100 मीटर नीचे एक खड्ड में जा गिरी।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, “हमने 10 शव बरामद कर निकाल लिए हैं। इलाके में पीड़ितों की तलाश जा रही है। हमें आशंका है कि कुछ लोग बस के अंदर फंसे हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि घायलों को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और बाकियों को जिले के पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493