मेघालय : अपने वरिष्ठ की हत्या कर कांस्टेबल हथियार के साथ फरार

शिलांग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में रविवार तड़के एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में अपने वरिष्ठ की गोली मार कर हत्या कर दी और हथियार के साथ फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख आर. मुथु ने आईएएनएस को बताया कि तीसरी मेघालय पुलिस बटालियन के कांस्टेबल लूसेन संगमा ने हवलदार लिटसिंह इंघी को गोली मार दी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

घटना साबसीन इलाके में रात एक बजे हुई। संगमा नशे के हालत में इंघी के ऊपर की मंजिल पर स्थित कमरे में घुस गया, जो अपने दो अधिनस्थों के साथ बैठे थे।

मुथु ने कहा, “कांस्टेबल संगमा ने कमरे में छह राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली इंघी के कंधे में लगी। इसके बाद वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आया और वहां 15 राउंड गोली चलाकर हथियार के साथ भाग गया।”

घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से लगता है कि आरोपी नशे की हालत में था।”

मुथु ने कहा कि पुलिस ने संगमा की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493