मेघालय उपचुनाव में कांग्रेस को जीत

शिलांग, 30 जून (आईएएनएस)। मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को चॉकपोट विधानसभा सीट के लिए कराए गए उपचुनाव में जीत मिली है। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद कांग्रेस की जीत की घोषणा की गई।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत नाइक ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार ब्ल्यूबेल संगमा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के फिलिपोल डी.मारक को 2,550 वोट से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493