शिलांग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बुधवार को भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के लोगों से सभी के लिए एक प्रगतिशील और समावेशी समाज बनाने का आग्रह किया।
शिलांग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बुधवार को भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के लोगों से सभी के लिए एक प्रगतिशील और समावेशी समाज बनाने का आग्रह किया।
देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औपचारिक परेड देखने के लिए यहां पोलो ग्राउंड में हजारों लोग एकत्रित हुए थे। इस दौरान यहां भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।
मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में संगमा ने कहा कि उनकी सरकार शांति और समृद्धि के आदर्शो और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखकर ही शांति और समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। प्रशासन की इस मूलभूत पहलू को मेरी सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।”
इस बात का उल्लेख करते हुए पर्यटन एक प्राथमिक क्षेत्र है संगमा ने कहा, “मेघालय में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी क्षमता है। पर्यटन उद्योग हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा और आमदनी बढ़ाएगा।”
मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा को विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में उच्च स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया।
dharmpath.com dharmpath