मेघालय खदान में फंसे खनिकों को लेकर राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गत दो हफ्ते से मेघालय के खदान में फंसे खनिकों को बाहर निकालने के लिए जरूरी मदद मुहैया नहीं कराने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “15 खनिक पानी से भरे कोयले के खदान में दो हफ्तों से सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री बोगीबील पुल पर कैमरे के सामने पोज देने के लिए इठला कर चल रहे हैं।”

खनिक यहां 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों में पानी से भरे कोयले के खदान में फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम उन्हें बचाने के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन 370 फीट गहरे खदान में पानी का स्तर बढ़ने से राहत कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही है।

राहुल ने कहा, “उनकी सरकार ने बचाव कार्य के लिए उच्च दबाव वाले पंपों की व्यव्स्था करने से इंकार कर दिया है।”

राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री, कृपया खनिकों को बचाइए।”

एनडीआरएफ ने फंसे हुए खनिकों को पता लगाने के लिए सोनार प्रणाली और अंडरवाटर कैमरे का प्रयोग किया है। खराब दृश्यता की वजह से हालांकि यह प्रणाली किसी का भी पता लगाने में नाकाम रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493