शिलांग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मेघालय में ईस्ट गारो हिल्स जिले के मुख्यालय विलियम नगर में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
शिलांग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मेघालय में ईस्ट गारो हिल्स जिले के मुख्यालय विलियम नगर में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
मेघालय के पुलिस महानिदेशक राजीव मेहता ने आईएएनएस को बताया कि विलियमनगर बाजार में एक शराब की दुकान पर गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के आतंकवादियों ने बम लगाया था।
मेहता ने कहा, “एक महिला सहित नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें पश्चिमी गारो हिल्स जिले में तुरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बजार को खाली करा लिया और यह पता करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया कि कहीं कोई अन्य विस्फोटक भी तो नहीं है।
पुलिस प्रमुख ने बताया, “जीएनएलए द्वारा नागरिकों पर हमला कायरता और हताशा भरी कार्रवाई है। गहन तीव्र पुलिस अभियान के कारण हाल के दिनों में तमाम सदस्य जीएनएलए से अलग हो गए हैं।”
मेहता ने कहा कि एक आरोपी की पहचान अजान चौधरी मोमिन उर्फ जिम्मी के रूप में हुई है। जीएनएलए के स्वयंभू सैन्य शाखा प्रमुख सोहन डी. शिरा ने उसे निर्देश दिया था।
जीएनएलए पश्चिम मेघायल में अलग ‘गौरखालैंड’ की लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन का मुखिया पुलिस अधिकारी से आतंकवादी बने चैंपियन आर. संगमा है। उसे 2012 में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था और तभी से वह शिलांग की जेल में बंद है।
dharmpath.com dharmpath