तुरा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मेघालय में चुनाव से पहले ईस्ट गारो हिल्स जिले में एसएफ-10 कमांडो दल ने सड़क किनारे लगाए गए एक देसी बम (आईईडी) को बरामद किया, जिससे एक बड़ी घटना घटने से बच गई।
मेघालय पुलिस प्रमुख स्वराज बीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, “रोंगरे नदी के पास नेंगमंडल क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर पांच किलोग्राम वजनी विस्फोटक बरामद हुआ और बाद में उसे वहीं निष्क्रिय कर दिया गया।”
पुलिस को शक है कि यह बम विद्रोही संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी ने लगाए थे।
dharmpath.com dharmpath