मेड्रिड ओपन के अगले दौर में पहुंचीं सेरेना, शारापोवा

मेड्रिड, 7 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और मौजूदा चैम्पियन रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने मेड्रिड ओपन में संघर्षपूर्ण जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

सेरेना ने दो घंटा 45 मिनट तक चले मुकाबले में पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका को 7-6(5), 3-6, 7-6(1) से मात दे दी।

अजारेंका इससे पहले 2011 और 2012 में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थीं, हालांकि खिताब अपने नाम नहीं कर सकी थीं।

बुधवार को हुए इस मैच में अजारेंका ने सेरेना को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दो डबल फॉल्ट करने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

एक अन्य मैच में शारापोवा ने फ्रांस की कैरोलीन गाíसया को 6-2, 4-6, 7-5 से हराया।

चौथी वरीय पेट्रा क्विटोवा ने हालांकि आसान जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने मात्र एक घंटा आठ मिनट में एनस्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा को मात दे दी।

पांचवीं वरीय कैरोलीन वोज्नियाकी ने भी नौवीं वरीय एग्निेज्का रादवांस्का को आसान मुकाबले में हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पुरुष एकल वर्ग में छठे वरीय टॉमस बर्डिख ने रिचर्ड गैस्केट को 7-6(3), 7-5 से मात दी, जबकि सातवें वरीय स्पेन के डेविड फेरर ने एल्बर्ट रामोस विनोलास को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493