स्पेन के रेडियो स्टेशन काडेना सेर को दिए साक्षात्कार में पेरेज ने राफेल बेनितेज को हटाए जाने के सवाल पर शुक्रवार को कहा, “यह नहीं हो सकता। बेनितेज हमारे लिए समस्या नहीं समाधान हैं।”
उन्होंने आगे कहा,” हम उनके अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह हमारे क्लब के कोच हैं और हमारी जनवरी से चली आ रही समस्या का समाधान भी। हमें उन्हें समय देना होगा।”
चेल्सी द्वारा हटाए गए कोच जोस मरिंहो की मेड्रिड में वापसी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं भविष्य में किसी भी संभावना के बारे में इनकार नहीं करता लेकिन अभी हम बेनितेज के अलावा किसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath