दूरसंचार बुनियादी ढांचे, आवाज की गुणवत्ता में सुधार हो : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को बुनियादी ढांचे में सुधार और आवाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है।

उद्योग मंडल फिक्की की वार्षिक आम बैठक में प्रसाद ने कहा कि यदि नियामक और सरकार का जोर इस बात पर है कि दूरसंचार कंपनियां एक निश्चित गुणवत्ता की सेवा प्रदान करे तो कंपनियों को ऐसा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम बेहतर सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेंगे।”

इस साल ‘कॉल ड्रॉप’ को लेकर देशभर में खूब हंगामा हुआ।

हाल ही में प्रसाद ने दूरसंचार सेवा ऑपरेटरों से दो टूक कहा था कि वे सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाएं। वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें ‘कॉल ड्रॉप मंत्री’ के नाम से बुलाएं।

इससे पहले भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने पहली जनवरी, 2016 से कॉल ड्रॉप के लिए एक रुपया का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

ट्राई की एक अन्य अधिसूचना में पूर्व में कहा गया था कि ग्राहकों को प्रति कॉल ड्रॉप पर एक रुपया का क्रेडिट मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493