मेतू ने भारत में ‘ब्यूटीप्लस मी’ एप लांच किया

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के फोटो एप डेवलपर मेतू ने सोमवार को ब्यूटीप्लस मी एप लांच किया, जिससे प्रयोक्ता अपनी सेल्फी को और भी बेहतरीन बना सकते हैं।

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसकी मदद से उपभोक्ता त्वचा को सुंदर, चिकना बना सकते हैं, आंखों की चमक बढ़ा सकते हैं, दांतों को अधिक सफेद बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई फिल्टर और विशेष प्रभाव भी शामिल हैं, जिसमें फोटो को धुंधला बनाने का भी एक फिल्टर है।

मेतू इंडिया के कंट्री मैनेजर रवीश जैन ने एक बयान जारी कर कहा, “हमने ब्यूटीप्लस मी को विकसित करने से पहले महीनों उपभोक्ताओं के साथ काम किया। यह एक हल्का एप है, जो हमारे प्रसिद्ध सेल्फी एडिटिंग फीचर्स को बढ़ाता है।”

यह एप इंस्टैंट शेयरिंग को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स एप पर तत्काल संपादित फोटो को साझा किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493