मेधा पाटकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बड़वानी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर द्वारा नर्मदा नदी के हालात पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ‘मां नर्मदा भक्त मंडल’ ने सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पाटकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

पिछले दिनांे भोपाल में मेधा पाटकर ने कथित तौर पर कहा था कि नर्मदा का विभिन्न कंपनियों द्वारा दोहन किया जा रहा है और सरकारों ने उसे ‘वेश्या’ बना दिया गया है।

इस बयान पर मां नर्मदा भक्त मंडल ने रविवार को घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि मेधा पाटकर द्वारा नर्मदा को इस तरह की उपमा दिया जाना निंदनीय है।

पुलिस अधीक्षक के नाम कोतवाली थाने में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नर्मदा पूजनीय है और इस तरह की उपमा ने उनकी आस्था को चोट पहुंचाया है।

मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मेधा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493