मेनका ने बच्चों की साइंस फिक्शन पुस्तक की पहली प्रति स्वीकारी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को लेखक ब्रजेश लूथरा द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक ‘द ग्रेट मोटो-मैटिक हाउस’ की पहली प्रति स्वीकार की।

गांधी ने कहा, “मेरा साइंस फिक्शन के लिए गहरा प्रेम रहा है और मेरे पास इस विषय पर 500 से ज्यादा पुस्तकें हैं। मैं 10 साल के बच्चों की दुनिया में विज्ञान को लाने के लिए लेखक का धन्यवाद करती हूं।”

युवा पाठकों को एक साढ़े दस साल के बच्चे की अन्तरआकाशगंगा शरारत में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए लूथरा जल्द ही मुंबई, पुणे और चेन्नई में युवा पुस्तक प्रेमियों को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493