नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी इंटरनेट और प्रौद्योगिकी समूह लईको ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे पर एलईवीआईडीआई एप पर बॉलीवुड फिल्में दिखाएगा।
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लईको स्मार्टफोन और सुपरटीवी उपयोगकर्ता एलईवीआईडीआई एप पर इरोज द्वारा प्रायोजित ‘रंग दे बसंती’, ‘की एंड का’, ‘उड़ान’, ‘रांझणा’, ‘जोधा अकबर’ और ‘बर्फी’ देख सकते हैं।
इससे पहले अक्टूबर में दिवाली बिक्री के दौरान, लईको ने 3,00,000 फोन और 3,500 टेलीविजन बेचे थे, जिससे इसका राजस्व 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
dharmpath.com dharmpath