मेड्रिड, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
उनका टीम से बाहर होना क्लब के लिए खतरा हो सकता है क्योंकि मेड्रिड और बार्सिलोना के बीच होने वाला महत्वपूर्ण मुकाबला समीप ही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्लब ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि मोराटा को स्पेन और इंग्लैंड के बीच मंगलवार रात को खेले गए मुकाबले में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई और वह एक महीने के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं।
मेड्रिड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मोराटा को श्रेणी-2 की समस्या है, जिसके कारण वह शनिवार को एटलेटिको के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा वह चैम्पियंस लीग में पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिग लिस्बन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से भी बाहर रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath