मेबैंक गोल्फ चैम्पियनशिप में भारत की दावेदारी पेश करेंगे जीव

कुआलालंपुर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह, डारेन क्लार्क, मैथ्यू फिट्जपैट्रिक और विक्टर डुबिसन ने बुधवार को आगामी मेबैंक चैम्पियनशिप मलेशिया में खेलने की पुष्टि कर दी।

ट्रॉफी का अनावरण करते हुए मेबैंक के चेयरमैन टान श्री डाटो मेगाट जहारुद्दीन मेगाट मोहम्मद नूर ने कहा कि चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में बुधवार को चार बेहतरीन खिलाड़ी और जुड़ गए।

इससे पहले मार्टिन केमर, लुइस ऊस्थुइजेन, डैनी विलेट, थोंगचाई जैदी और किराडेक एफिबार्नराट चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।

एशियन टूर की ओर से जारी किए गए वक्तव्य में टान श्री डाटो मेगाट के हवाले से कहा गया है, “इन चार दिग्गज खिलाड़ियों के जुड़ने से मेबैंक चैम्पियनशिप मलेशिया का आकर्षण और बढ़ गया। मुझे खुशी है कि अब तक दुनिया के शीर्ष-50 में से सात खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493