मेमन ने राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका

नागपुर/नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए मृत्युदंड का सामना कर रहे याकूब मेमन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजकर अपनी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का अनुरोध किया है।

यह पहली बार है, जब याकूब ने सीधे राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है। इससे पहले इसी तरह की अपील याकूब की ओर से उसके परिवार ने दाखिल की थी, जिसे राष्ट्रपति ने अप्रैल 2014 में खारिज कर दिया गया था।

मेमन ने ताजा अपील में कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव के पास भी उसकी याचिका लंबित है और इसीलिए उसे गुरुवार को दी जाने वाली फांसी कानूनी तरीके से वैध नहीं होगी।

विशेष सरकारी वकील उज्‍जवल निकम ने इस घटनाक्रम को फांसी प्रक्रिया में देरी के लिए याकूब की चाल करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493