‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ का पोस्टर जारी

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ का पहला टीजर जारी करने बाद फिल्म निर्माता अब मोशन पोस्टर से रूबरूकरा रहे हैं।

फिल्म की कहानी छह पुरुषों पर आधारित है जो मेरठ से अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं।

मोशन पोस्टर यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसमें कलाकार बेपरवाह मूड में नजर आ रहे हैं। उनके पास पैसे, शराब और बंदूकें हैं। हालांकि सबसे बड़ी बंदूक मुख्य अभिनेत्री नुशरत भरूचा के पास है।

‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ के गीत दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

प्रशांत तिवारी, प्रतीक तिवारी, शोएब अहमद, और प्रियंका बस्सी ने फिल्म का निर्माण किया है और इसका निर्देशन-लेखन जीशान कादरी ने किया है। फिल्म में नुशरत के अलावा जयदीप अहलावत, मुकुल देव, आकाश दहिया, संजय मिश्रा, वंश भारद्वाज, चन्द्रचूर राय, जतिन सरना, शादाब कमल, सौंदर्य शर्मा, इशिता शर्मा, बृजेंद्र काला और मलखान सिंह भी हैं।

कादरी ने बताया, “पहले पोस्टर ने दर्शकों का आकर्षित किया लेकिन अब इस मोशन पोस्टर से दर्शकों को फिल्म के बारे में सही जानकारी मिलेगी। इस पोस्टर से युवा खुद को जुड़ महसूस करेंग क्योंकि वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं।”

फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493