म्यूजिक कंपनी से जुड़े ब्रावो

पोर्ट ऑफ स्पेन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने लॉस एंजेलिस की एंटरटेनमेंट कंपनी वीनस म्यूजिक ग्रुप के साथ एक करार किया।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, ब्रावो लंबे समय से शौकिया तौर पर संगीत से जुड़े रहे हैं और हाल ही में उनका एक इंडो/एंग्लो फ्यूजन गीत ‘चलो चलो’ वैश्विक स्तर पर लांच हुआ है।

वीनस म्यूजिक ग्रुप ने ग्लेड्स नाईट, लीजा निकोलस और सोनू निगम जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय सितारों का प्रतिनिधित्व किया है।

अपनी इस नई उपलब्धि पर ब्रावो ने कहा, “इस करार से मुझे डीजे ब्रावो नाम को एक बड़ा ब्रांड बनाने में मदद मिलेगी और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। वीनस मेरे लिए एक सही चुनाव है।”

वीनस म्यूजिक ग्रुप के मुख्य कार्यकारी शेहान राजरत्नम ने कहा, “वीनस एंटरटेनमेंट परिवार में ड्वेन ब्रावो का स्वागत करते हुए मैं बेहद रोमांचित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493