‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ अब सितंबर में होगी रिलीज

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ अब जून की बजाय सितंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म से जीशान कादरी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

जीशान ने बहुप्रशंसित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की पटकथा लिखी थी।

एक बयान में कहा गया कि ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ अब 18 सितंबर को रिलीज होगी।

जीशान ने पूर्व में आईएएनएस को बताया था, “मुझे ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ देखने के बाद अनुराग कश्यप और निशिकांत कामत जैसे निर्देशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। देखते हैं कि दर्शक फिल्म के बारे में क्या महसूस करते हैं।”

‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ असल जिंदगी की एक घटना पर आधारित है। यह मेरठ के रहने वाले छह दोस्तों और अपराध जगत में उनके रोमांच एवं परेशानियों की विचित्र कहानी है। इसमें आकाश दहिया, वंश भारद्वाज और जयदीप हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493