मध्य प्रदेश में लू ने झुलसाया

भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही लू का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और बढ़ने की आशंका जताई है।

राज्य में आ रही हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है। धूप में तल्खी महसूस की गई। राज्य में सोमवार को सबसे गर्म शाजापुर जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा हो सकता है। साथ ही उज्जैन व इंदौर संभागों में लू का असर और बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री, इंदौर में 26 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, इंदौर में 43.5 डिग्री, ग्वालियर में 43 डिग्री और जबलपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493