मेरठ : जवान ने बैरक में सो रहे साथी की जान ली

मेरठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया निवासी अमित सेना में सिपाही के पद पर तैनात था। वह अपने परिवार के साथ शिवाजी लाइन में रहता था। बताया जाता है कि रविवार को अमित अपनी ड्यूटी पर था। देर रात उसने अपने साथियों से टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद वह अपने साथी अरविंद की बैरक में पहुंच गया। उस वक्त अरविंद बैरक में सो रहा था।

इसी बीच अमित ने इंसास राइफल से अरविंद को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर कंकरखेड़ा पुलिस भी पहुंची।

छानबीन के बाद पुलिस ने अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात को ही आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की गई छानबीन में पुलिस को पता चला है कि अमित को शक था कि उसके साथी अरविंद के संबंध उसकी पत्नी से थे। शक की बिनाह पर अमित ने इस वारदात को अंजाम दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493