मेरठ में महिला और उसके 4 बच्चों की हत्या

लखनऊ, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मेरठ में एक महिला और उसके चार बच्चों की हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या सोमवार को सुहैल गार्डन में हुई। मृतक महिला की पहचान रुखसाना के रूप में हुई है, जो चार बच्चों- रिन्शा (20), सुहैल (12), जूली (8) और गुंजी (6) की मां थी। इन चारों बच्चों के शव घर के भीतर खून से सने पाए गए।

एक अज्ञात व्यक्ति की भी हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि सभी छह लोगों की हत्या तेजधार हथियार से की गई।

पुलिस को सबसे पहले गुज्जर चौक पर अज्ञात व्यक्ति और रुखसाना के शव मिले, जिसके बाद वे और अधिक जानकारी जुटाने उसके घर गए। लेकिन पुलिस टीम वहां जाकर हैरान रह गई, जब उन्होंने देखा कि घर में चार बच्चों के शव पड़े हैं।

पुलिस को लगता है कि भूमि विवाद के कारण ये हत्याएं की गई।

रुखसाना का पति नवेद फिलहाल हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। उसका भूमि को लेकर अपने ही भाई से कानूनी झगड़ा चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493