मेरा गुजरात दौरा राज्य शासन को पसंद नहीं : केजरीवाल

सोमनाथ (गुजरात) 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां शनिवार को ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर सपरिवार पूजा करने पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गुजरात की जनता से मिलने-जुलने से रोकने का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं यहां अपने परिवार के साथ सिर्फ दर्शन के लिए आया हूं और जो मुझसे मिलने आएंगे उनसे मिलूंगा। मुझे गुजरात के सूरत में रविवार को व्यापारियों से बातचीत करनी थी लेकिन आनंदीबेन सरकार यह सुनिश्चित कर चुकी है कि ऐसा नहीं हो पाए।”

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, “उन्होंने सूरत में इस कार्यक्रम के रद्द कराने के लिए आयोजकों से संपर्क किया और कार्यक्रम के लिए जिस सभागार को बुक किया गया था उसे भी रद्द करा दिया। क्या लोकतंत्र में कोई दूसरे राज्य के लोगों से नहीं मिल सकता? केजरीवाल ने मंदिर जाने से पहले संवाददाताओं से यह बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी परिवार सहित दर्शन के लिए अरब सागर के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर आए। वह राजकोट हवाईअड्डे पर उतरे और गुजरात के आप संयोजक कानू कलसारिया के साथ पहुंचे।

मंदिर से निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ‘दुष्ट शक्तियों’ से लड़ने के लिए ईश्वर से शक्ति मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493