नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल टेनिस कोर्ट पर तो काफी चुस्त नजर आते हैं लेकिन जब बात निजी जीवन की आती है तो उनका कहना है कि वह एक आम इंसान की भांति हैं।
टॉमी हिलफिगर ब्रांड के नए अंडरवियर कल्केशन के लांच पर शामिल नडाल ने संवाददाताओं के द्वारा किए गए सवाल-जवाब के क्रम में कहा, “जब मैं टेनिस कोर्ट पर नहीं होता हूं तो मेरा अंदाज काफी आम होता है। मुझे सहज और सरल रहना पसंद है। दिन में मैं सामान्य परिधान पहनता हूं और शाम को तथा खास अवसरों पर उत्कृष्ट और प्रबुद्ध कपड़े पहनना पसंद हैं।”
नडाल ने पिछले महीने फॉल 2015 विज्ञापन अभियान का अनावरण किया, जिसमें उन्हें दर्शाया गया था। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के लिए शूट के दौरान उन्हें घर जैसा महसूस हुआ।
जब उनसे पूछा गया कि वह पुरुषों को स्टाइल पर क्या सुझाव देना चाहेंगे तब नडाल ने कहा कि गुणवत्ता में निवेश करें और सुनिश्चित करें कि वह सहज हो।
नडाल का मानना है कि दर्जी के द्वारा सिले गए परिधान और फिट करवाई गई शर्ट हमेशा ही आपके वार्डरॉब के लिए जरूरी हैं।
dharmpath.com dharmpath