मेरी अगली फिल्म में तापसी नहीं : वी आनंद

चेन्नई, 15 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक वी आनंद ने उनके निर्देशन की आगामी तेलुग फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू के होने की अफवाहों का खंडन किया है। फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं।

आनंद ने आईएएनएस को बताया, “तापसी फिल्म की तीसरी हीरोइन नहीं हैं। फिल्म में अविका गोर और हीबा पटेल को पहले ही लिया जा चुका है। हम एक सप्ताह में फिल्म की तीसरी अभिनेत्री का भी चयन कर लेंगे।”

उन्होंने माना कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म के संदर्भ में तापसी से बात की थी।

इस आगामी रोमांटिक फिल्म में निखिल दो अलग अवतारों में नजर आएंगे।

आनंद ने निखिल के बारे में कहा, “यह अभिनय प्रधान भूमिका है। हम एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे, जो एक जोशीला व आधुनिक किरदार निभा सके। निखिल इसमें बिल्कुल फिट बैठते हैं।”

वेंकटेश्वर राव निर्मित फिल्म में संगीत शेखर चंद्र का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493