Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » दिसम्बर में मुम्बई में होगा पहला लागोरी विश्व कप

दिसम्बर में मुम्बई में होगा पहला लागोरी विश्व कप

मुम्बई, 15 मार्च (आईएएनएस)। पारंपरिक खेल लागोरी का पहला विश्व कप दिसम्बर में मुम्बई में होगा। आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। आयोजकों के मुताबिक 9 से 12 दिसम्बर तक होने वाले इस आयोजन में 30 देश शिरकत करेंगे।

भारतीय लागोरी संघ के संस्थापक और महासचिव संतोष गुरव ने बताया कि लागोरी विश्व कप का आयोजन हाजी अली के करीब एनएमएस इंडोर हॉल में होगा।

लागोरी विश्व कप के लोगो का अनावरण बीते दिनों रोहा में हुआ। एशियाई बॉडीबिल्डिंग महासंघ के सचिव अनिल साहनी और भारतीय बॉडीबिल्डिंग महासंघ के सचिव चेतन पठारे ने रोहा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लागोरी विश्व के लोगो का अनावरण किया और इसकी तारीख की घोषणा की।

कार्यक्रम में साहनी और पठारे के अलावा महाराष्ट्र लागोरी संघ के अध्यक्ष अनिकेत तातकरे, भारतीय लागोरी संघ के सचिव संतोष गुरव, उबिटेक के निदेश दीपक मुखर्जी तथा लागोरी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन देरिया, वरुण अग्रवाल ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर गुरव ने कहा, “लागोरी भगवान कृष्ण के काल से खेला जा रहा है। मध्ययुगीन भारत में यह खेल खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था लेकिन भारतीय लागोरी संघ ने अपने अथक प्रयासों से एक बार फिर इसे जनमानस के खेल के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया है।”

गुरव के प्रयासों का ही नतीजा है कि आज यह खेल देश के अलावा 30 से अधिक देशों में खेला जा रहा है।

महाराष्ट्र लागोरी महासंघ के अध्यक्ष अनिकेत ने कहा, “यह खेल अब महाराष्ट्र के निकलक देश और विदेशों में पैर पसार चुका है। इसकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं और इसी कारण हमने लागोरी विश्व कप का आयोजन मुम्बई में कराने का फैसला किया है।”

अनिकेत ने बताया कि भारत के अलावा इस विश्व कप में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया, कम्बोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मालदीव, हांगकांग, ओमान, मंगोलिया, जिम्बाब्वे, युगांडा, चाड, दक्षिण सूडान, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरातस इंग्लैंड, कोम्बो, तजाकिस्तान, डेनमार्क, तंजानिया अब इस खेल में माहिर हो चुके हैं और इन सभी देशों ने विश्व कप में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

विश्व कप से पहले भारतीय लागोरी संघ लागोरी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2016 की मेजबानी राजस्थान में कराएगा। इस चैम्पियनशिप का आयोजन पुष्कर में सात से नौ मई के बीच होना है।

भारतीय स्कूल गेम्स महासंघ से मान्यता प्राप्त इस खेल की इस साल की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग की 24 टीमें हिस्सा लेंगी।

गुरव ने बताया कि आने वाले दिनों में लागोरी का दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच देश शिरकत करेंगे।

लागोरी को देश में लोकप्रियता दिलाने की मुहिम में जुटे गुरव ने कहा कि इसी साल सितम्बर-अक्टूबर में लागोरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। लागोरी प्रीमियर लीग का आयोजन इससे पहले भी किया जा चुका है।

दिसम्बर में मुम्बई में होगा पहला लागोरी विश्व कप Reviewed by on . मुम्बई, 15 मार्च (आईएएनएस)। पारंपरिक खेल लागोरी का पहला विश्व कप दिसम्बर में मुम्बई में होगा। आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। आयोजकों के मुताबिक 9 से 12 दिसम्बर तक मुम्बई, 15 मार्च (आईएएनएस)। पारंपरिक खेल लागोरी का पहला विश्व कप दिसम्बर में मुम्बई में होगा। आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। आयोजकों के मुताबिक 9 से 12 दिसम्बर तक Rating:
scroll to top