मेरी अगली फिल्म में नसीर नहीं : शशांक

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। सोनम कपूर अभिनीत ‘खूबसूरत’ फिल्म के निर्देशक शशांक घोष ने अपनी अगली फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के होने की खबरों को खारिज किया है।

ऐसी अटकलें हैं कि शशांक, नसीरुद्दीन को लेकर एक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने इस बारे में आईएएनएस को बताया, “मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं। मैं नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करना चाहूंगा, लेकिन इन खबरों में सच्चाई नहीं है। मेरी अगली फिल्म में नसीरुद्दीन शाह नहीं हैं।”

शशांक ‘वैसा भी होता है पार्ट 2’, ‘क्विक गन मुरुगन’ और ‘मुंबई कटिंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि इन खबरों में तनिक सच्चाई नहीं है।”

यह भी खबर थी कि वह लेखिका अनुजा चौहान के उपन्यास ‘बैटल फॉर बित्तौरा’ पर भी एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।

इस बारे में उन्होंने कहा, “हम अभी भी पटकथा पर काम कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में बात करना जल्दबाजी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493