चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज क्रिस मोरिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार के मैच में शेन वाटसन द्वारा स्टीवन स्मिथ को कप्तानी की जिम्मदेारी सौंपे जाने के कदम की प्रशंसा की। स्मिथ के अनुसार वाटसन ने ऐसा अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान देने के लिए किया।
वेबसाइट ‘आईपीएलटी20 डॉट कॉम’ के अनुसार मोरिस ने कहा, “यह फैसला दो दिन पहले लिया गया। टी-20 में कप्तान करना मुश्किल कार्य है खासकर तब जब आप आखिरी ओवरों तक गेंदबाजी करते हैं और फिर दस मिनट बाद ही पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी भी आपके कंधो पर होती है।”
मोरिस के अनुसार, “वाटसन का यह फैसला प्रसंशनीय है। उन्होंने बल्लेबाजी में और ज्यादा ध्यान देने के लिए यह कदम उठाया। एक टीम के तौर पर हम सभी वाटसन के इस फैसले का स्वागत करते हैं।”
वाटसन ने आईपीएल-8 की छह पारियों में कप्तान के तौर पर 205 रन बनाए हैं और चार विकेट हासिल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि स्मिथ ने संस्करण की शुरुआत में वाटनसन के चोटिल होने के कारण चार मैचों में रॉयल्स की कप्तानी की थी। इन सभी मैचों में रॉयल्स विजयी रहे। वाटसन की वापसी की बाद टीम नौ मैचों में केवल दो जीत ही हासिल कर सकी।
dharmpath.com dharmpath