‘मेरी आवाज सुनो’ का आयोजन करेगा दूरदर्शन

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली का दूरदर्शन केन्द्र 25 अक्टूबर को यहां संगीत और नृत्य पर आधारित एक कार्यक्रम ‘मेरी आवाज सुनो’ आयोजित करने जा रहा है। इसमें हिंदी फिल्मों में लोकप्रिय युगल गीत शामिल किए जाएंगे।

दूरदर्शन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस शो का आयोजन दिल्ली कैंट के मानेकशा सभागार में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद करेंगे और प्रसार भारती अध्यक्ष डॉ. ए. सूर्य प्रकाश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

बयान के अनुसार, दूरदर्शन केंद्र दिल्ली इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड करेगा और इसे बाद में डीडी नेशनल और डीडी भारती चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में देश भर से प्रतिभावान गायकों और नर्तकों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

बयान के अनुसार, इसमें हिंदी फिल्मों के युगल और सदाबहार गीत और नृत्य पेश किए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493